उरई, अप्रैल 23 -- कुठौंद। संवाददाता बीडीओ कुठौंद अरुण कुमार सिंह के द्वारा समस्त पंचायत सचिवों की बैठक ली। बैठक में सचिवों को निर्देशित किया गया कि गर्मी के दौरान गौशाला में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाई गई तो संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।लगातार बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप को देखते हुए गौशालाओं में बंद जानवरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसको देखते हुए ब्लाक सभागार में बीडीओ अरूण कुमार सिंह ने सचिवों को हिदायत दी कि लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है‌ गौशालाओं में गौ वंशजों को हीट वेव से बचाव के लिए टीन सेट के ऊपर पर्याप्त छाया का इंतजाम किया जाए टीन सेट के नीचे पंखों को लगाया जाए । यह भी पढ़ें- गर्मी से विद्यालय से लौटते समय बच्चों के चेहरे मुरछा रहे साथ ही एग्जास्ट भी लगाएं। जिससे गर्म हवा का निकास बाहर की ओर हो सक...