शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- शाहजहांपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही गर्मी व तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। हालांकि बुधवार को तेज हवा चलने के बाद तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज होने से लोगों को कुछ राहत मिली। तेज हवा में धूल उड़ने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। दिन भर धूल उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय अधिकांश लोग पेड़ों की छांव या घरों में आराम करते नजर आए। यह भी पढ़ें- जिले में तेज आंधी पानी से विद्युत आपूर्ति हुई ठप, लोग परेशान, पेज 3 लीड गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तालाब और छोटे जलस्रोत सूखने लगे हैं, जिससे जानवरों और...