संभल, मई 1 -- संभल। बीते कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी के तुरंत बाद हुई बारिश और तापमान में गिरावट के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार रात हुई बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है, जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों के ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर को इस अचानक बदलाव के साथ ढलने में समय लग रहा है, जो बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा हुआ है। यह भी पढ़ें- मौसम ने फिर मारी पलटी, ओपीडी डेढ़ हजार पार सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की तादाद 30-40% तक बढ़ गई है। प्रमुख लक्षण: ओपीडी में पहुंचने वाले अधिकांश मरीज तेज बुखार, सर्दी-खांसी, गले में सं...