गिरडीह, फरवरी 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत के मुखिया प्रदीप महतो ने आगामी गर्मी को देखते हुए पंचायत में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई है। पंचायत में खराब पड़े कुल 12 चापाकलों की मरम्मत उनके द्वारा कराई गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़े इसके लिए उनके द्वारा यह पहल की गई है। बताया कि पंचायत के विभिन्न गांवों में स्थित एक दर्जन चापाकल खराब पड़े थे। इसके कारण ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत मुझसे की गई थी एवं खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराए जाने की मांग की गई थी। इसे देखते हुए मैंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संपर्क कर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई गई। मरम्मत के बाद चापकलों से पानी निकलना शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.