सीवान, मई 11 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, पटेढा पंचायत के शूरवीर गांव (वार्ड संख्या 2) में पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। गांव में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, योजना के तहत लगाए गए पाइपलाइन और मोटर बार-बार खराब हो जाते हैं, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी रहती है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने हालात को और भी बदतर बना दिया है। लोग दूर-दराज के हैंडपंप या निजी साधनों से पानी लाने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी के दिन में शूरवीर गांव में गहराया पानी संकटजिम्मेदारी का विवाद इधर, नल-जल योजना के अनुरक्षक और वार्ड प्रतिनिधिय...