बोकारो, मार्च 6 -- चास प्रतिनिधि। गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था को नियमित रखने को लेकर विभाग की ओर से पहल शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण, शहरी सभी फीडरों में कट और पावर कट की समस्या से इस गर्मी में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगा। नारायणपूर, फुदनीडीह, चंदनकियारी सहित सभी नये सब स्टेशनों में आवश्यकता अनुसार पावर देने की योजना है। इसके अलावे ट्रांसफार्मरों में लोड अनुसार पावर देने की तैयारी है। नये सब स्टेशनों पर अतिरिक्त पावर देने को लेकर अलग लाईन पर काम शुरू कर दिया गया गया है। जिसमें जरूरत अनुसार यहां से विभिन्न फीडरों में पावर वितरण की जा सकेगी। इसके अलावे चास, चंदनकियारी सहित सटे क्षेत्र में स्वीकृति क्षमता से विपरीत कनेक्शनों में लोड़ जांच की तैयारी है। अधिक लोड के कारण गर्मी में पावर कट के साथ ट्रांसफार्मरों में फ्यूज उड़ने की भी समस्या बनती ह...