चक्रधरपुर, मार्च 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में गर्मी के दस्तक देते ही बाईपी पंचायत में जल संकट गहराने लगा है। जल स्तर नीचे चले जाने के कारण चापाकल से भी पानी नहीं निकल रहा हैं। वहीं कुआं भी पूरी तरह से सूख रहे, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। चक्रधरपुर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोग आज भी कुआं का पानी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुआं सुख जाने के बाद उन्हें पानी के लिए परेशानी हो रही है। बाईपी पंचायत में कई चापाकल खराब हैं, लेकिन विभाग द्वारा उनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। बाईपी पंचायत के कोमाय उपर टोला, नीचे टोला, ओटादिरी, कुम्भा टोला, मेढ़ाबासा, हिजिया के सामड टोला, सोमरा, ईचाकुटी में भी कई जगहों पर चापाकल खराब हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर खराब चापाकलों में पाइप की खराबी है, लेकि...