भागलपुर, फरवरी 20 -- गर्मी के दस्तक देते ही प्रखंड के भीरखुर्द पंचायत में पेयजल संकट हो गया है। स्थानीय लोगों ने पीएचईडी विभाग के अधिकारी से शिकायत की है। मुखिया चंदन कुमार ने बताया कि पंचायत में भीषण जल संकट है। अभी गर्मी ने दस्तक देना ही प्रारंभ किया है। जलसंकट से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जलमीनार का मोटर 30 जनवरी से खराब है। जिसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। इससे जुड़े लगभग 1600 उपभोक्ता पेयजल के लिए परेशान हैं। विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि बोरिंग से मोटर निकाल लिया गया है। उसमें नया मोटर लगेगा, जो कोलकाता से दो दिन में आ जाने की संभावना है। आते ही नया मोटर लगाकर बोरिंग चालू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.