गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक के साथ ही जिलेभर में जलसंकट शुरू हो गया है। लोगों को अभी से ही पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। उधर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने गर्मी को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्तर पर जिले के खराब पड़े सभी चापाकलों को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में प्रत्येक दिन खराब पड़े चापाकलों को दुरूस्त भी किया जा रहा है। खराब पड़े चापाकलों को दुरूस्त करने के लिए प्रखंडवार गैंगमैन की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। उधर जिलांतर्गत 2111 चापाकल खराब होने की सूचना है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जिलांतर्गत सभी 20 प्रखंडों में कुल 17 हजार 274 चापाकल हैं। उनमें से 15 हजार 163 चापाकल चालू हैं। ब...