अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था गुरुवार को एक बार फिर लड़खड़ा गई। बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफार्मर और केबलों पर अतिरिक्त लोड पड़ने से जगह-जगह खराबी और हादसों की घटनाएं सामने आईं, जिससे कई क्षेत्रों में घंटों तक आपूर्ति बाधित रही। भदेसी रोड पर बंच केबल टूटकर गिर गई, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सप्लाई बहाल की। वहीं दिलशाद कॉलोनी में बंच केबल में आग लगने से अचानक बिजली गुल हो गई। स्थिति संभालने के लिए एक सर्किट को बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था से लाइन चालू कराई गई। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से हाहाकार, 1600 मेगावाट पहुंची मांग रेलवे रोड स्थित अप्सरा मार्केट के पास पोल में करंट उतरने की घटना से लोगों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.