बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- जिले में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है। दिन में तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं, हालांकि सुबह और शाम के समय चल रही हल्की ठंडी हवाएं फिलहाल थोड़ी राहत दे रही हैं। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और बढ़ती तपिश ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार दिनों में पारा 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और सूरज के तल्ख तेवरों ने गर्मी का अहसास कराया। दोपहर होते-होते गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग बचाव के उपाय करते नजर आए। दो दिन में अचानक बढ़ी गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग घरों से पानी की बोतल और छाता साथ लेकर निकल रहे हैं। गर्मी के चलते शाम तक मौसम का यही मिजाज बना रहा। न्यूनतम त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.