गर्मी के तेवर फिर हुए तल्ख, तेज धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया
हापुड़, जून 7 -- हापुड़ में मौसम के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए है। सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई, दोपहर को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं में घर से बाहर निकलने वाले लोगों का शरीर झुलसने लगा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में हर कोई उफ्फ गर्मी-उफ्फ गर्मी करता नजर आया। इस बार जून के पहले सप्ताह से ही मौसम में अदला-बदली देखने को मिल रही थी। कभी बादल, कभी आंधी तो कभी रिमझिम बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही थी। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई थी और लोग सामान्य दिनों की तरह अपना कामकाज कर रहे थे। लेकिन अब दो दिन से मौसम ने दोबारा करवट लेनी शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था और तेज धूप खिल गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, वैसे-वैसे ही सूरज की किरण तल्ख होती चलीं गईं। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.