कटिहार, अप्रैल 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच अब स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर कटिहार जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर दी जाएगी। इसके तहत अब स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे छुट्टी हो जाएगी। दरअसल, अप्रैल की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह अहम फैसला लिया है। जिले के करीब सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नया टाइमटेबल लागू होगा।नए शेड्यूल के अनुसार, सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक प्रार्थना होगी, जिसके बाद 7 बजे से कक्षाएं शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.