कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। शहर में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए। शनिवार को सीजन का सर्वाधिक तापमान 35.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से छह 6.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ रविवार को देश के आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में ऑरेंज और पश्चिमी में यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को पूरे यूपी में यलो अलर्ट रहेगा। शनिवार को हल्के बादलों के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ गया। रात का पारा 15.8 से बढ़कर 17.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हवा की रफ्तार में भी वृद्धि हुई। हवा की अधिकतम गति 20 किमी प्रति घंटा तक चली गई। तेज रफ्तार हवा के कारण राहगीरों को चलने में परेशानी हुई। यह हवा सरफेस विंड के रूप में चली।उत्तरी पाकिस्तान से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ ने शुक्रवार को दस्तक ...