बागपत, मई 27 -- बागपत। झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश के आसार जताए है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल जाएगी। बुधवार को दिन निकलते ही तेज धूप निकल आई। जिसके चलते लोगों का हाल-बेहाल होना शुरू हो गया। धूप निकलने के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। यह भी पढ़ें- सूर्य की तपिश से झुलसे लोग, गर्मी ने छुड़ाए पसीने दोपहर होते ही सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसर गया। हालात इस कदर बने रहे कि दुपहिया वाहन चालकों को वाहन पर बैठना तक मुश्किल हो गया। गर...