गर्मी के चलते लोड बढ़ा, हीट होने लगे ट्रांसफार्मर
कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जैसे-जैसे गर्मी का तापमान बढ़ता जारहा है। वैसे-वैसे लोड भी काफी बढ़ रहा है। यही कारण है कि बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर हीट होने लगे हैं। ऐसे में विभागीय कर्मी ट्रांसफार्मर को हीट से बचाने के लिए दिन में दो बार पानी की बौछार कर उन्हें ठंडा रखने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़े-बड़े दो कूलर भी लगाए गए हैं, जो लगातार हवा फेंककर तापमान को कम करने में सहायक हो रहे हैं। गर्मी और धूप की तपिश का असर अब पूरी तरह दिखने लगा है। बिजलीघर में लगे 10-10 एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते हीट पकडऩे लगे है। हीट के चलते ट्रांसफार्मर कहीं फुंक न जाएं। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था की है। जेई करन जायसवाल की देखरेख में एसएसओ कृष्ण कुमार, प्रदीप कुमार, कल्लू, श्याम सिंह थापा की टीम जहां दिन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.