औरैया, अप्रैल 29 -- औरैया, संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद के न्यायालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी न्यायालय शुक्रवार से सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 1 मई से 30 जून तक प्रभावी रहेगी। जिला जज के आदेश के अनुसार न्यायालयों का कार्य समय परिवर्तित किया गया है, ताकि वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिल सके। नए समय के तहत न्यायालय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्य करेंगे।जानकारी के मुताबिक, अत्यधिक तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गर्मी के कारण लोगों को दिन के समय न्यायालय आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। वहीं, जिला न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय का समय भी आंशिक रूप से परिवर्तित रहेगा...