देवरिया, मई 24 -- भलुअनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भलुअनी थाना क्षेत्र के करमटार गंगा गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को खंगाल दिया। भीषण गर्मी व बिजली कटौती के चलते पूरा परिवार छत पर सोया था। चोर नकदी व लाखों रुपये का आभूषण उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने भी जांच की। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा किया है। गांव की रहने वाली सुषमा सिंह पत्नी अनिल सिंह के परिवार के लोग भोजन करने के बाद गर्मी होने व बिजली कटौती के चलते छत पर जाकर सो गए। यह भी पढ़ें- 20 हजार नकदी सहित लाखों की चोरी रात को चोर मकान के पीछे से ग्रिल तोड़कर अंदर पहुंच गए और चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी चुरा ली। सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे कमरे में आए तो अवाक रह गए। कमर...