बरेली, अप्रैल 25 -- गर्मी के चलते ओपीडी में मरीजों के लिए लगा कूलर बरेली। वरिष्ठ संवाददाता गर्मी के प्रचंड तेवर को देखते हुए अस्पतालों में हीट वेव से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के लिए बड़ा कूलर लग गया है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। ओपीडी में आने वाले मरीज गर्मी से बचने के लिए कूलर के सामने बैठे रहे। जिला अस्पताल के सभी वार्डों में भी पंखे दुरुस्त हो गए हैं इसके साथ ही हीट वेव वार्ड में लगे एयर कंडीशनर की मरम्मत कराई जा रही है। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेव वार्ड बनाया गया है। यह भी पढ़ें- डायरिया का असर तेज, हीटवेव वार्ड में व्यवस्थाएं अधूरी यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में किए गए इंतजाम, लू से बीमार लोगों के इलाज के लिए बना है वार...