रुडकी, जून 19 -- लक्सर। शुक्रवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा न चलने से दिनभर उमस बनी रही। ग्रामीण राजेश कुमार, दीपक कुमार, कपिल कुमार और उमेश चौधरी ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ तापमान लगातार बढ़ता गया। वहीं बिजली कटौती के कारण घरों में भी लोगों का बुरा हाल रहा। अत्यधिक गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और पेड़ों की छांव का सहारा लेते नजर आए। ग्रामीण अंकुर शर्मा, बिट्टू चौधरी, मैनपाल चौधरी और भगत सिंह ने कहा कि बारिश होने के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं चिकित्सक डॉ. विजय शर्मा ने लोगों को तेज धूप से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने क...