गर्मी के चढ़ते पारे ने ग्रामीणों को किया परेशान
रुडकी, जून 15 -- लक्सर। सोमवार को गर्मी के चढ़ते पारे नें लोगों का हाल बेहाल कर दिया। गर्मी के वजह से ग्रामीणों को दिनभर परेशानी हुई। इसके चलते बाजार में भी भीड़ कम दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव का सहारा ढूंढते दिखाई दिए। कई दिन पहले मौसम का मिजाज थोड़ा ठीक हो गया था, लेकिन पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज अचानक फिर से बदल गया है। सोमवार को दिन निकलते ही सूरज ने आज उगलनी शुरू कर दी, जिस वजह से लोगों को परेशानी हुई। ग्रामीण राजवीर, वतन सिंह व अनुज कुमार आदि ने बताया कि दोपहर 11 बजे गर्मी अपने चरम पर थी और वह खेत में सिंचाई करने के लिए गए थे। गर्मी की वजह से धूप में खड़ा होना भी मुश्किल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.