गर्मी के किया बेहाल, 39 डिग्री पहुंचा पारा
विकासनगर, जून 9 -- मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले दिनों बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को विकासनगर में एक बार फिर पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही गर्म हवा चलने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप लगने लगी थी जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निकले वो गर्मी से परेशान रहे। लोग गर्मी से बचने के लिए जहां छांव दिखी वहीं ठहर गए। दोपहर के समय में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वजह यह है कि गर्मी के चलते ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए जगह-जगह लगे सिकंजी, बेल का शर्बत, नींबू पानी, नारियल पानी, गन्ने का रस आदि की दुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.