धनबाद, अप्रैल 21 -- बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग राज्य मुख्यालय ने सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक तथा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 7 बजे से 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। अभिभावकों व विभिन्न संगठनों की ओर से गर्मी के कारण समय में बदलाव की मांग की जा रही थी। मुख्यालय से पत्र जारी होने के बाद डीईओ अभिषेक झा व डीएसई आयुष कुमार ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार से सभी स्कूलों के लिए यह समय प्रभावी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूल का टाइमिंग में किया बदलाव आदेश जारी होने के बाद सोमवार की शाम को कई स्कूलों ने राज्य से जारी आदेश के अनुसार टाइम टेबल जारी कर दिया तो कई स्कूलों में मंगलवार को पुराने समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.