इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेखर यादव के नेतृत्व में संघ की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भीषण गर्मी के कारण जनगणना का कार्य एक माह के लिए स्थगित किए जाने की मांग की है। इससे पूर्व संघ की एक बैठक शेखर यादव की अध्यक्षता में पचावली रोड पर हुई। इसमें उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने जनगणना कार्य स्थगित किए जाने की बात कही और इसे लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को देने का निर्णय लिया।इसके बाद बुधवार काे यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों मं सुनील यादव, उमेश यादव, प्रणव कुमार, हरिओम कश्यप, बबीता, पूजा, सुमन, साधना, प्रीति मिश्रा, आनंद कुमार, योगेंद्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...