गर्मी के कारण एक बजे तक चलेंगे कक्षा-8 तक के सभी स्कूल
वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। तेजी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश पर शुक्रवार को बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक का संचालन सुबह साढ़े सात से दोपहर एक बजे तक करने का निर्देश जारी किया है। यह निर्णय अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा। बनारस में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया था। अभिभावकों के अलावा सामाजिक और शिक्षक संगठनों की तरफ से स्कूलों का समय घटाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग शुक्रवार को मौसम का हाल देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों का समय कम करने का आदेश जारी किया। बीएसए अनुराग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.