बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- गर्मी के कहर से जिले में इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल शादी-विवाह का सीजन है पर दोपहर में बाजार में सन्नाटा पावापुरी, निज संवाददाता। अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने पावापुरी और आसपास के क्षेत्रों में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालत यह है कि इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी इस भीषण गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। दिन चढ़ते ही सूर्य की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। शादी-विवाह (लगन) का सीजन होने के बावजूद बाजारों में दोपहर के वक्त रौनक गायब हो जाती है। यह भी पढ़ें- आठ बजे से ही कहर ढाने लगी धूप गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों और राहगीरों पर देखने को मिल रहा है। तेज धूप और लू के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.