अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी ने अब स्वास्थ्य सेवाओं की रफ्तार पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचते ही सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। हालात यह हैं कि सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना करीब 1800 से 2200 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 1200 के आसपास रहती थी। मंगलवार को दीनदयाल व मलखान सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। दीनदयाल अस्पताल में आईपीडी की क्षमता लगभग 300 बेड की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी तो अतिरिक्त बेड लगाने होंगे। यह भी पढ़ें- अप्रैल में जून जैसी तपिश, चार दिन लू का अलर्ट उधर, जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती कराने के लिए तीमारदारों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक चक्कर लगाने पड़े। ...