गर्मी की वजह से निम्न रक्तचाप के मरीजों की संख्या बढ़ी
फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गर्मी और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण निम्न रक्तचाप (लो ब्लड प्रेशर) के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लोग अचानक चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने और आंखों के सामने अंधेरा छा जाने जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच के बाद कई मरीजों में निम्न रक्तचाप की पुष्टि हो रही है। बीके अस्पताल की ओपीडी में पिछले करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन 70 से 80 मरीज निम्न रक्तचाप से जुड़ी समस्या लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, जिससे रक्तचाप कम होने की समस्या बढ़ जाती है। खासकर बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग और धूप में अधिक समय बिताने वाले लोग इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं。 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.