बक्सर, जून 9 -- पेज चार पर फ्लायर ----- महंगाई बार-बार पटवन के बावजूद फसल नहीं संभाल पा रहे किसान नेनुआ, भिंडी, खीरा और कद्दू के दामों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि फोटो संख्या- 03, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव रेलवे स्टेशन के समीप हरी सब्जियां बेचता दुकानदार। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय क्षेत्र लंबे समय से हरी सब्जियों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां के किसान मेहनत के बल पर नेनुआ, भिंडी, खीरा, करैला, कद्दू, सतपुतिया समेत विभिन्न सब्जियों की खेती कर अच्छी आमदनी अर्जित करते हैं। लेकिन इस बार भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। यह भी पढ़ें- गर्मी की मार से हरी सब्जियों की आधी हुई पैदावार, भाव बढ़े:फसल की स्थिति हीट वेव और तेज धूप के कारण सब्जियों की फसल खेतों में मुरझाने लगी हैं, जिससे उत्पादन में गिरावट आई है...