बांदा, अप्रैल 20 -- बांदा। सूरज की तेज तपिश से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी से सर्दी जुखाम बुखार के अलावा डायरिया भी तेजी से बढ़ रहा है। डायरिया से पीड़ित करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इस मौसम में ऐहितियात बरतने की सलाह दी है। अप्रैल माह बीतने को है। गर्मी अपने सबाब में आ गई है। तेज धूप और गर्मी से बीमारियों बढ़ रही है। अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ जमा हो जाती है। सुबह से मरीज पर्चा काउटर मे जमा हो जाते हैं। पर्चा कटवाने के बाद मरीज डॅाक्टरों के चेंबर मे पहुंच कर अपनी बारी का इतंजार करते हैं। यह भी पढ़ें- पारा 42 के पार, गर्म हवा ने सबको किया बेहाल डायरिया से पीड़ित महुआ निवासी एक वर्षीय प्रियांशू, अलीगंज निवाासी 50 वर्षीय नौशाद, शहर के बिजली खेड़ा निवासी 20वर्षीय काजल, मरौली निवासी 70 वर्षी...