मेरठ, मई 21 -- गर्मी बढ़ते ही मेडिकल, जिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मरीजों की संख्या छह हजार के पार पहुंच गई। मेडिसिन, बाल रोग विभाग, नेत्र रोग और त्वचा विभाग की ओपीडी में 30 फीसदी मरीज गर्मी की वजह से वायरल बुखार, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, बदन दर्द, आंखों में लालीपन और त्वचा संबंधित बीमारियों के पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में लम्बी-लम्बी लाइन लग गई है। वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. संदीप मित्थल ने बताया कि धूप से आंखों की नमी कम हो जाती है जिससे आंख में खुजली, लालीपन, चुभन, पानी बहना आई फ्लू के लक्षण सामने आते हैं। ऐसे में खुद कोई दवा आंख में न डालें। डॉक्टर की सलाह से ही इलाज करें。 यह भी पढ़ें- गर्मी की मार : तेज धूप में कम हो रही आंखों की नमी, झुलस रही त्वचात्वचा संबंधी समस्याएं मेडिकल के त्वचा विशेषज्ञ डॉ.सोम्या सि...