बागपत, जून 27 -- बागपत। जनपद में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तपिश इतनी बढ़ गई कि दोपहर तक आसमान से मानो आग बरसने लगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। शनिवार को दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही देखने को मिली। लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। तेज धूप और लू के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। खेतों में काम करने वाले किसान भी दोपहर के समय गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आए। अधिकांश किसानों ने सुबह और शाम के समय ही खेतों में काम करना उचित समझा। भीषण गर्मी का असर घरों के भीतर भी साफ दिख...