शामली, अप्रैल 29 -- शामली। मौसम बदलाव से आसमान में छाये हल्के बादलों से तेज धूप से राहत तो मिली है, लेकिन गर्मी से हाल बेहाल है। इसका असर कारोबार भी पड़ने लगा है। हालत है कि गर्मी में कारोबार मंदा पड़ गया है। हालांकि अब शादी विवाह का सीजन पीक पर होने से व्यापार चल रहा है लेकिन दुकानदारों का कहना है कि अप्रैल माह में इतनी भीषण गर्मी दशकों बाद सहन कर रहे है। इससे बाजार में ग्राहक कम हो गए है। गत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में मंगलवार को मौसम बदलने से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम में बदलाव देर रात में ही आ गया था। यह भी पढ़ें- तापमान में गिरावट फिर भी भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत इस कारण हल्की हवा भी चली। आसमान में बादल छाये रहे कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार की सुबह आसमान में हल्के बादल भी छाये रहे इससे धूप का असर कम रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.