समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- ताजपुर। ताजपुर एवं आसपास के ग्रामीण इलाके में नल जल का हाल बदहाल हो गया है। फतेहपुर, माधोपुर दिघरुआ समेत कई पंचायतों में विभिन्न जगहों पर लोगों को समय पर नल जल का पानी नहीं मिल रहा है। कहीं रिचार्ज नहीं है तो कहीं तकनीकी खराबी की शिकायत मिल रही है। फतेहपुर वार्ड चार पछियारी डीह के अशोक सिंह, रामप्रवेश सिंह आदि लोगों ने बताया कि बीते काफी दिनों से उनके घरों में नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दरवाजे पर लगे चापाकल से काम चलाना पड़ रहा है। वहीं माधोपुर दिघरुआ पंचायत के मुखिया ब्रजनंदन राम ने बताया कि पंचायत के वार्ड 4 एवं 9 में छह माह पूर्व ठीकेदार के द्वारा नया बोरिंग गाड़कर पाइप लाइन बिछाया गया। लेकिन आज तक घरों में कनेक्शन नहीं किया गया है। इस कारण इस गर्मी में भी ...