बेगुसराय, अप्रैल 23 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक देते ही प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो गई है। जहां एक ओर गर्मी की तपिश से लोग हांफ रहे हैं वहीं दूसरी ओर बिजली की आंखमिचौनी उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। इस संबंध में भाकपा माले नेता अवधेश कुमार, नुरूल्लाहपुर के समाजसेवी तौकीर आलम, बेगमपुर के मुकेश कुमार झा, मिर्जापुर निवासी यशवंत कुमार सहित अनेक लोगों ने बताया कि तापमान बढ़ते ही दोपहर के समय बिजली की आंखमिचौनी शुरू हो जाती है। तेज हवा चलने के साथ ही बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। वहीं दूसरी ओर खोदावंदपुर पावर स्टेशन के सभी फीडर में शाम के समय से रात तक बिजली की अनियमित आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से आम जनजीवन त्रस्त बिजली आपूर्ति प्रारंभ करने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.