देवघर, मार्च 22 -- देवघर। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही शहर में पानी की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की चिंता भी गहराती जा रही है। जल संकट अब केवल मौसमी परेशानी नहीं रह गया है, बल्कि यह शहर के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली स्थायी चुनौती बन चुका है। शहर के कई हिस्सों में हालात इतने खराब हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। पानी की किल्लत के साथ-साथ सफाई, सड़क, नाली और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिन्दुस्तान से संवाद के दौरान लोगों ने अपनी अपेक्षाओं को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। लोगों ने कहा कि जहां पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था मौज...