हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर । जयप्रकाश वैशाली जिले में गर्मी की दस्तक के साथ भू-जलस्तर खिसकने लगा है। जिले के दो-तीन प्रखंडों में भू-जलस्तर 17 से 19 फुट तक नीचे खिसक गया है। सबसे ज्यादा जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में भू-जलस्तर खिसका है। 15 मार्च की रिपोर्ट के अनुसार जंदाहा में भू-जलस्तर 19 फीट 11 इंच नीचे चला गया है। भू-जलस्तर नीचे खिसकने से प्रखंड के लोग चिंतित हैं। हालांकि लोक स्वास्थ्य विभाग (पीएचईडी) के अभियंताओं का कहना है कि अभी जिले में भू-जलस्तर की स्थिति सामान्य है और पेयजल की समस्या नहीं है। पीएचईडी से भू-जलस्तर के प्राप्त आंकड़े को माने तो जिले में भू-जलस्तर की स्थिति 15 मार्च तक 16'11" फुट नीचे बताया गया है। भगवानपुर में भू-जलस्तर 17 फुट 04 इंच बताया गया है। इसी तरह हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र में 16 फुट 03 इंच, वैशाली प्रखंड में 15 फु...