देवघर, मार्च 21 -- देवघर। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही शहर में पानी की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही शहरवासियों की चिंता भी बढ़ने लगी है। जल संकट केवल एक मौसमी समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह अब शहर के बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करने वाली स्थायी चुनौती बन चुकी है। शहर के अधिकांश इलाकों में अब तक पाइपलाइन के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं पहुंच पाई है। जहां व्यवस्था मौजूद है, वहां भी नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में दो से तीन दिनों के अंतराल पर मात्र एक घंटे के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है, जो बढ़ती आबादी के हिसाब से नाकाफी साबित हो रही है। साथ ही मोहल्लों में नियमित रुप से कचरा उठाव नहीं होता है...