मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तापमान में वृद्धि के साथ ही जाड़े की विदाई और गर्मी दस्तक देने लगी है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने मंगलवार को 25 से 1 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बताया कि इस बीच 2-4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। डॉ.ए सत्तार ने बताया कि इस बीच मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.