पूर्णिया, मार्च 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मार्च माह शुरु होने के साथ गर्मी का अहसास होने लगा है। मार्च माह से धीरे धीरे गर्मी बढ़ने लगती है। इसे लेकर आगे आने वाले दिनों में गर्मी अत्यधिक बढ़ने की स्थिति में लू चलने की संभावना बढ़ जाती है। इन संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारी शुरु कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बावत अभी से तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंड अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि गर्मी का माह शुरु हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ कभी कभी अत्यधिक गर्मी का एहसास होता है। गर्मी ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में लू भी चलने लगती है। इसलिए लू लगने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से तैयार रहने की आवश्यकता है। इस...