गर्मी की ताप बढ़ा रही अघोषित कटौती
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और देहात क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे फुस्स हैं। बुधवार रात और गुरुवार देर शाम तक शहर से लेकर देहात क्षेत्र में भीषण कटौती ने गर्मी की मार और बढ़ा दी। शहर के कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या भी रही। उधर, 1912 पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। कबीर मठ के आसपास स्थित इलाकों में अघोषित बिजली कटौती हुई है। ओवरहेड लाइनों में रात में कटिया लगा कर बिजली चोरी हो रही है। भगवानपुर क्षेत्र में रात 8 बजे से लाइट नहीं थी। कई बार आ-जा रही थी। सरायनंदन दशमी चूड़ा वाली गली में ट्रांसफार्मर का एक फेस खराब हो गया। इससे घंटों लाइट कटी रही। गुरुवार को परेड कोठी के सुभाष नगर कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शिवपुर के इन्द्रपुर में कोईलहवा फीडर से मंगलवार से लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.