गर्मी की छुट्टी में 'कमाल' पुस्तक से निखरेगी बच्चों की पढ़ाई
अररिया, मई 31 -- अररिया, निज संवाददाता गर्मी की छुट्टियों में शिक्षा विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कक्षा 5 से 6 तक के बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित करेगी। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों की कक्षा के स्तर के अनुसार पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणित की क्षमताओं को मजबूत करना है। समर कैम्प संचालन के लिए जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल में अररिया प्रखंड के शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज के लिए समर कैंप उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रथम फाउंडेशन व केआरपी ने समर कैंप संचालन की विस्तृत जानकारी दी। इस कैंप का उद्देश्य कक्षा 5 और 6 के कमजोर बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि समर कैंप का आयोजन एक जून से 30 जून तक किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.