गर्मी की छुट्टी में रेलवे ने दी बड़ी राहत, वेटिंग टिकट कंफर्म होने का चांस बढ़ा
नई दिल्ली, जून 2 -- UP News: यूपी के अलग अलग स्टेशनों से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की 34 ट्रेनों में आज से स्लीपर व एसी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। यह बोगियों दो जून से अलग-अलग तारीखों में लगनी शुरू होंगी। इससे वेटिंग वालों का टिकट कंफर्म होने का चांस बढ़ जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि 04211/12 एलटीटी-सुलतानपुर एक्सप्रेस में तीन से 11 जून तक, 04225/26 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल में चार से 12 जून तक, 12423/24 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में छह से 14 जून तक थर्ड एसी इकोलामी क्लास का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 19409/10 साबरमती एक्सप्रेस में चार से 27 जून तक, 20939/40 साबरमती एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.