धनबाद, अप्रैल 17 -- बीबीएमकेयू धनबाद के कॉलेजों में एक जून से 20 जून तक निर्धारित गर्मी छुट्टी में सत्र नियमित करने की दिशा में विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग का फोकस रहेगा। इस अवधि में कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी। छात्र-छात्राओं के ग्रास रूट इंटर्नशिप में पंचायतों में व्यस्त रहने के कारण पहले ही विभिन्न परीक्षाएं ले ली जाएंगी। गर्मी छुट्टी में कॉपियों का मूल्यांकन के साथ ही रिजल्ट तैयार करने पर जोर रहेगा। विवि की ओर से इससे संबंधित तैयारी शुरू कर दी गई है। यूजी सेमेस्टर पांच की परीक्षा दो मई से संभावितचार वर्षीय स्नातक कोर्स के सेमेस्टर पांच की संभावित परीक्षा दो मई से है। उक्त परीक्षा का फॉर्म शुक्रवार से 23 अप्रैल तक भरा जएगा। 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ 24 से 25 अप्रैल तक फॉर्म भरा जा सकता है। यह परीक्षा फॉर्म सत्र 23-27 के रेग्यूलर व 22-6...