सीतामढ़ी, मई 30 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी के दौरान प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधान मौलवी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने आदेश जारी किया है।जिसमे एक जून से 20 जून तक जिले के राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह आदेश संस्कृत, उर्दू और मदरसा विद्यालयों पर भी लागू होगा।डीईओ कार्यालय ने सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और प्रधान मौलवी को अवकाश अवधि में मुख्यालय में ही रहने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी को मोबाइल फोन चालू रखने को कहा गया है, ताकि विभाग से मिलने वाले आदेश का समय पर पालन किया जा सके।आदेश में कहा गया है कि यदि किसी को मुख्यालय छोड़ना जरूरी हो,...