कटिहार, जून 3 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश भले ही शुरू हो रहा हो, लेकिन बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य की निगरानी पर विराम नहीं लगेगा। शिक्षा विभाग ने यह सुनिश्चित करने की पहल की है कि छुट्टियों के दौरान भी आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) गोली के सेवन का क्रम न टूटे। इसके लिए सभी विद्यालयों को अवकाश अवधि के अनुरूप बच्चों के बीच अग्रिम रूप से गोलियों का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय, बिहार के निदेशक विनायक मिश्र द्वारा जारी निर्देश के बाद कटिहार जिले में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे ग्रीष्मावकाश से पहले बच्चों को उनकी कक्षा के अनुसार आयरन फोलिक एसिड की गोलियां ...