गर्मी की छुट्टी में भी टीचर हेडक्वार्टर में मौजूद रहेंगे, बिहार में सम्राट चौधरी सरकार का फरमान
पटना, जून 1 -- बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के एक ताजा फरमान की काफी चर्चाा हो रही है। दरअसल नए फरमान में कहा गया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी के दौरान भी शिक्षकों को आवश्यकतानुसार मुख्यालय में उपस्थित रहना होगा। इधर इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। सम्राट चौधरी सरकार के शिक्षा विभाग ने कहा है गर्मी की छुट्टी के दौरान विभागीय कार्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों की उपलब्धता आवश्यक होगी। मालूम हो कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में एक से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी है। इस अवधि में राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाएं होनी हैं। इन परीक्षाओं में शिक्षकों की वीक्षक सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका रहती है। विभाग ने कहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.