वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में गर्मी की छुट्टियों में पीजी और पीएचडी छात्रों के लिए 'समर हॉस्टल' की व्यवस्था की गई है। मुख्य परिसर में 12 और दक्षिणी परिसर बरकछा में दो छात्रावासों को समर हॉस्टल के रूप में संचालित किया जाएगा। इनमें छात्रों के लिए 9 और छात्राओं के लिए पांच हॉस्टल रखे गए हैं। बीएचयू प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म होने के 48 घंटे के भीतर सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी किए हैं। इस बीच पीएचडी और विभिन्न परियोजनाओं में काम करने वाले छात्रों के लिए समर हॉस्टल की भी शुरुआत की गई है। हर संस्थान और संकाय के लिए एक-एक हॉस्टल एलॉट किया गया है। छात्राओं की संख्या कम होने के कारण साझा प्रवास की व्यवस्था की गई है। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष की तरफ से जारी निर्देश में बताया गया कि सभी छात्रो...