गर्मी की छुट्टी में ड्रोन और रॉकेट साइंस की ट्रेनिंग लेंगे इंजीनियरिंग के छात्र
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। गर्मी की छुट्टी में एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) बीटेक के छात्रों को रॉकेट साइंस और ड्रोन की ट्रेनिंग लेने का मौका दे रहा है। एआईसीटीई इंजीनियरिंग के छात्रों को भारत अंतरिक्ष प्रयोगशाला में 45 दिनों की ऑनलाइन इंटर्नशिप कराएगा। विकसित भारत अभियान के तहत यह ट्रेनिंग करायी जा रही है।छात्र इस ट्रेनिंग के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं। एआईसीटीई ने आवेदन के लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी कर दिया है। बीटेक के साथ एमटेक के छात्र भी इस इंटर्नशिप को कर सकते हैं। एआईसीईटी का कहना है कि आज के समय में इंजीनियरिंग के छात्रों को ड्रोन तकनीक और रॉकेट साइंस के साथ अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में भी जानना जरूरी है। इसलिए छात्रों को यह ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग में छात्रों को आपदा प्रबंधन के बारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.