मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में गर्मी की छुट्टी में भी पीजी प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। सिलेबस पूरा नहीं होने के कारण कक्षाएं करायी जाएंगी।डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कक्षा के लिए आदेश मिल चुका है। इसे सभी विभागों में भेज दिया जाएगा। पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा का फॉर्म विवि में भराया जा रहा है। पीजी प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस पूरा नहीं होने और परीक्षा फॉर्म भराने की तारीख जारी करने से कई छात्र संगठनों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि बिना सेमेस्टर पूरा हुए परीक्षा फॉर्म कैसे भराया जा सकता है। यह भी पढ़ें- संशोधित-जेएनयू में पीजी और एडीओपी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू इसके बाद विवि प्रशासन ने छात्रों की ऑनलाइन कक्षा चलाने का निर्देश दिया।उधर, स्ना...